एन चंद्रशेखरन होंगे टाटा संस के नये चेयरमैन
एन चंद्रशेखरन होंगे टाटा संस के नये चेयरमैन
Share:

नई दिल्ली। गुरूवार को टाटा संस ने अपने नये चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया है। संस का नया अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को बनाया गया है, वे साइरस मिस्त्री का स्थान लेंगे। मिस्त्री को बीते दिनों समूह अध्यक्ष पद से बिदाई दे दी गई थी। 

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री को 24 अक्टूबर को हटा दिया गया था और इसके बाद रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था और साथ ही नये अध्यक्ष के चुनाव हेतु सर्च कमेटी का भी गठन कर दिया गया था। जानकारी मिली है कि सर्च कमेटी को 24 फरवरी तक नये अध्यक्ष के नाम का फैसला लेना था, लेकिन गुरूवार को ही नये अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया गया है। 

चंद्रशेखर के अध्यक्ष बनने के बाद अब रतन टाटा समूह में चेयरमैन एमिरट्स के रूप में वापस अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। बताया गया है कि सर्च कमेटी में रतन टाटा के अलावा वेणू श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और कुमार भट्टाचार्या को शामिल किया गया था।

साइरस मिस्त्री को हटाने टाटा संस ने 6 फरवरी को बुलाई ईजीएम

टाटा ने लांच किया अपना क्सीनन योद्धा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -