म्यूजिक एप विंक को 7.5 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
म्यूजिक एप विंक को 7.5 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
Share:

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के म्यूजिक एप विंक ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विंक म्यूजिक ऐप को 7.5 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. इस बात की जानकारी विंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर बत्रा ने अपने एक बयान में दी. उन्होंने कहा, सस्ते स्मार्टफोन और उच्च गति वाली डेटा सेवाओं की वृद्धि मोबाइल उपकरणों के साथ संगीत और अन्य सामग्री को तेजी से जोड़ रही है.

गौरतलब है कि कंपनी ने अपने इस म्यूजिक ऐप को साल 2015 में लॉन्च किया था. इस ऐप पर आपको 30 लाख गानों का संकलन मिलता है. इनमे भारत के विभिन्न भाषाओं के गाने भी शामिल है. कंपनी द्वारा जारी किये गए बयान में कहा गया है कि, "बॉलीवुड का संपूर्ण संगीत ही काफी लोकप्रिय है, लेकिन विंक पर भारतीय क्षेत्रीय संगीत को भी काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें 100 फीसदी की वृद्धि हुई है."

इस जानकारी में ये भी बताया गया है कि, क्षेत्रीय संगीत में तमिल, तेलुगू, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओं के गानों की वृद्धि सबसे अधिक देखने को मिली है.

 

यहाँ देखें टेक जगत की ताजा खबरें

वीडियो के साथ देखें टेक्नो जगत की बड़ी खबरें

ओला भारत में बनाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -