JRD से मीसा भारती ने भरा राज्यसभा का पर्चा
JRD से मीसा भारती ने भरा राज्यसभा का पर्चा
Share:

पटना बिहार से राज्यसभा सीट के लिए महागठबंधन के 4 सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। दरअसल राज्यसभा के लिए महागठबंधन में राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव आदि शामिल हैं। राज्यसभा के सदस्यों के तौर पर उम्मीदवारों की घोषणा करने में भाजपा भी किसी से पीछे नहीं है। भाजपा ने अपने सदस्यों के नॉमिनेशन की सूची जारी कर दी है।

जनता दल यूनाईटेड की ओर से शरद यादव और आरसीपी सिंह ने नामांकन फाईल कर दिया। आरजेडी से राम जेठमलानी और मीसा ने नॉमिनेशन भर दिया। मीसा भारती और अन्य नेताओं द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान महागठबंधन की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, वशिष्ठ नारायण सिंह व केसी त्यागी आदि उपस्थित रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मीसा भारती के राज्यसभा में पहुंचने से पार्टी और गठबंधन दोनों ही मजबूत होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के प्रमुख गोपाल नारायण सिंह को राज्यसभा भेजने का निर्णय भी लिया है।

बीरेंद्र सिंह को हरियाणा, सीतारमण को कर्नाटक, पीयूष गोयल को महाराष्ट्र, मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंड और पुरूषोत्तम रूपाला को गुजरात से टिकट मिला। बिहार से गोपाल नारायण सिंह, मध्यप्रदेश से अनिल माधव दवे और छत्तीसगढ़ से रामविचार नेताम का नाम का उल्लेख नामांकन फॉर्म में किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -