ऐसी व्हेल जो 'हेलो' और 'बाय-बाय' बोल सकती है
ऐसी व्हेल जो 'हेलो' और 'बाय-बाय' बोल सकती है
Share:

दुनिया बहुत अजीब है और यहाँ आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो ही जाता है जिसे सुनने के बाद हम हैरान रह जाते हैं. अभी हाल ही में भी एक ऐसी ही खबर मिली है जिसे सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. जी दरअसल में हम बात कर रहें है एक व्हेल की जो इंसानो की तरह बोलती हैं. हाल ही में एक खबर के अनुसार एक ऐसी व्हेल मिली है जो इंसानो की तरह हेलो और बाय बाय करती हैं. इस व्हेल को दुनिया की पहली ऐसी व्हेल माना जा रहा है जो इंसानो की नकल उतार सकती है यानी की इंसानो की तरह बोल सकती हैं.

यह व्हेल फ्रांस के एक एक्वेरियम में रहने वाली है और इसे इंसानो की भाषा बोलने की ट्रेनिंग दी गई है. इस व्हेल को अमेरिकी वैज्ञानिको ने ट्रेन किया है जिसके चलते आज ये व्हेल हेलो और बाय जैसे शब्द सीख चुकी है. अब ये व्हेल इंसानो की मिमिक्री करती है और इसकी उम्र की बात करें तो वो अभी मात्र 16 साल ही है. जब भी कोई इंसान इस व्हेल के सामने हेलो करता है तो ये उसे जवाब देती है और जब वो बाय करता है तो व्हेल उसे बाय भी करती है. इस व्हेल को किलर व्हेल विकी कहा जाता है और ये बोलने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ को अपनाती है.

जब ये कुछ कहती है तो इसका पूरा शरीर पानी में डूबा होता है और केवल वही हिस्सा बाहर होता है जिससे ये बोलती है. इस व्हेल की आवाज का एक वीडियो भी बनाया गया है जो बहुत ही तेजी से वायरल हो चुका है. वाकई में ये कमाल है.

बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है इस गोरिल्ला का वीडियो

इन रिकॉर्ड्स ने बनाई दुनिया में पहचान

डॉक्टर्स लेते हैं हर साल 8 हजार लोगों की जान, जानिए कैसे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -