#METOO : प्रिया रमानी बोली, अकबर की हर शिकायत से लड़ने के लिए तैयार हूं
#METOO : प्रिया रमानी बोली, अकबर की हर शिकायत से लड़ने के लिए तैयार हूं
Share:

नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले ही जर्नलिस्ट प्रिया रमानी द्वारा बीजेपी के केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है. इस मामले में कल विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर ने जर्नलिस्ट प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया था और अब प्रिया रमानी ने इस मामले में एक और बयान देते हुए अकबर पर निशाना साधा है.

#MeToo : आज विदेश से लौट रहे केंद्रीय मंत्री अकबर, देना पड़ सकता है इस्तीफा

दरअसल जर्नलिस्ट प्रिया रमानी ने हाल ही में इस मामले को लेकर एक बयान दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि वे अकबर द्वारा दायर किये गए मानहानी के मुक़दमे और उनकी अन्य सभी शिकायतों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्रिया रमानी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि बीजेपी मंत्री  एमजे अकबर यौन शोषण से पीड़ित महिलाओं को डरा धमकाकर चुप करवाना चाहते है. प्रिया के मुताबिक जिन महिलाओं ने भी अकबर के खिलाफ बोला है उन्होंने अपनी  निजी और पेशेवर जिंदगी को जोखिम में डाल कर यह फैसला लिया है. 

#Me Too अभियान : केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्‍पीड़न का एक और आरोप

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही जर्नलिस्ट प्रिया रमानी ने #meetoo अभियान के तहत विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर यौनशोषण के आरोप लगाए थे. इसके बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उनके ऊपर ऐसे ही आरोप लगाए है. इस मामले में एमजे अकबर ने कुछ समय पहले ही दिल्ली की एक अदालत में जर्नलिस्ट प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था. 


ख़बरें और भी 

#Metoo : अब एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

#metoo : विदेश से लौटे एमजे अकबर, आरोपों पर नहीं दिया कोई बयान

#MeToo: अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर अमित शाह ने कही ऐसी बात, छिड़ सकती है नई बहस

#MeToo पर एम जे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, कहा क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें महिला पत्रकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -