बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें राशि के अनुसार यह उपाय
बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें राशि के अनुसार यह उपाय
Share:

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्य सफल व साकार हो। वह जब छोटा होता है, तो माता-पिता को उसके भविष्य को लेकर चिंताएं सताने लगती हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, तो यहां पर हम ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चों के भविष्य को साकार करते हैं। दरअसल यहां पर हम राशि के अनुसार बच्चों के भविष्य संवारने के उपायों के बारे में आपसे जिक्र करने वाले है, जिन्हे अपनाकर आप भी अपने बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

मेष राशि- अगर बच्चे की मेष राशि है तो उसे रोजाना सूर्य भगवान के दर्शन कराएं। इसके बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। बच्चे को गुड़ खिलाना भी शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि – बच्चे को रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के दो पत्ते खिलाने चाहिए। इसके अलावा बच्चे को लाल रंग से परहेज करवाना चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के बच्चे को हनुमान चालीसा पढ़ने और सुनने का अभ्यास करवाना चाहिए। इसके साथ बच्चे को चंदन की हल्की सुगंध का प्रयोग करवाना चाहिए। इससे बच्चे के जीवन में संघर्ष कम होंगे और ठीक निर्णय लेने में सक्षम होगा।

कर्क राशि – बच्चे को चांदी का कड़ा या छल्ला जरूर धारण कराएं और काले रंग से परहेज कराएं। इस राशि के बच्चे इमोशनली होते हैं।

सिंह राशि – इस राशि के बच्चे ऊर्जावान और गुस्सैल होते हैं। इसीलिए रोजाना सूर्य के दर्शन कराने चाहिए। साथ ही बच्चे की खान-पान की आदतों पर ख्याल रखाना चाहिए।

कन्या राशि- बच्चे को रोजाना मंदिर ले जाना चाहिए। इसके साथ ही बच्चे को शुरुआत में बहुत ज्यादा धन नहीं दिखाना चाहिए और ज्यादा धन देने से बचना चाहिए। ऐसे बच्चे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए इनका ध्यान भी रखना चाहिए।

तुला राशि – इस राशि के बच्चे को रोजाना शिव जी के दर्शन करवाने चाहिए। बच्चे को एक लोहे का छल्ला या कड़ा धारण करवाना चाहिए। इस राशि के बच्चे बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं।

वृश्चिक राशि – बच्चे को किसी ना किसी रूप में चांदी जरुर धारण करवानी चाहिए। इससे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चे के साथ समय बिताना चाहिए क्योंकि इस राशि के बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं।

धनु राशि – बच्चे को एक तांबे का छल्ला या कड़ा धारण करवाना चाहिए, बच्चे की संगति का ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के बच्चे बदमाश होते है, लड़ाई-दंगा ज्यादा करते हैं।

मकर राशि – इस राशि के बच्चे को चोट ज्यादा लगती है। इसलिए बच्चे को रोज हनुमान जी के दर्शन करवाएं, साथ ही हर रोज थोड़ा सौंफ और मिश्री खिलाएं। इससे बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि – इस राशि के बच्चों को शुरू से अनुशासन में रखें, हर रोज सुबह अखरोट खिलाएं। इसके साथ ही बच्चे को ध्यान रखना कि वह नशे न करने लग जाएं।

मीन राशि – बच्चे को चांदी का कड़ा या छल्ला धारण करवाना चाहिए, शुरू से उनको तेल, मसाले और फास्ट फूड खाने से बचाना चाहिए। इस राशि के बच्चों में मोटापा बढ़ने की आशंका होती है। इसलिए उनके खान-पान का ध्यान रखना भी जरुरी है।

 

कर्क राशि के लोग दोस्ती के लायक हैं अथवा नहीं, आप खुद ही पता करें

शादी में आ रही बाधा, तो अपनी उम्र के अनुसार करें उसका समाधान

लाख कोशिशों के बाद भी है पैसों का अभाव, तो करें अब ये काम

शास्त्र और शस्त्र, दोनों का ज्ञाता एक ब्राह्मण, परशुराम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -