Jan 02 2016 01:53 PM
आरा : बिहार में आरा को छपरा से जोड़ने के लिए एक पुल बनाया जा रहा है। नक्सलियों ने इस निर्माणाधीन पुल के बेसकैंप पर शुक्रवार की आधी रात को हमला बोल दिया। हमले में डोरीगंज कैंप के जेनेरेटर को बम से उड़ा दिया गया। पुलिस ने पुल के पिलर से 3 केन बम बरामद किए है। हमले के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा। इस पर्चे में लिखा गया है कि यदि लेवी नही दिया जाएगा तो निर्माण कंपनी के अधिकारी को बम से उड़ा दिया जाएगा।
इस हमले के बाद से निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों के बीच दहशत भरा माहौल है। हमले के बाद से 50 से अधिक मजदूर कैंप छोड़कर भाग गए है। नक्सलियों द्वारा ये कोई पहली घटना नही है। एक साल पहले भी नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों से लेवा मांगी थी। लेवी न मिलने के कारण ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
घटनास्थल पर मिले बम को निरस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। सारण के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है और मामले की छानबीन में जुटे है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED