आदित्य हत्याकांड : मनोरमा देवी फरार, गिरफ्तारी वारंट जारी
आदित्य हत्याकांड : मनोरमा देवी फरार, गिरफ्तारी वारंट जारी
Share:

पटना : बिहार में जदयू की नेता मनोरमा देवी को पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने बीती शनिवार की रात को गया में एक 19 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वो भी केवल इसलिए क्यों कि मृतक आदित्य कुमार सचदेवा ने रॉकी की गाड़ी को ओवरटेक कर दिया था।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ने मनोरमा देवी को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। बीती रात को पुलिस द्वारा मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी करने पर वहां से शराब की बोतलें बरामद हुई थी। मनोरमा देवी के निलंबन पर कार्रवाई श्वंय बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने की।

मंगलवार की सुबह से ही रॉकी की गिरफ्तारी के बाद से मनोरमा देवी पर कार्रवाई को लेकर बिहार सरकार पर दबाव बढ़ने लगा था। उनके बेटे द्वारा हत्या किए जाने के बाद उनकी मुश्किलें उनके घर से बरामद 18 बोतल विदेशी शराब ने बढ़ा दी। इस बीच खबर है कि शराब मिलने के बाद मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है, लेकिन मनोरमा देवी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गई है, फ़िलहाल उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है।

मृतक छात्र आदित्य के परिजनों से मिलने के लिए पटना से गया रवाना होने से पहले बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि मनोरमा देवी की अपने पुत्र को भगाने में संलिप्तता रही है। उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा था कि उनके नाम से जो घर है वहां से शराब की बोतलें जब्त हुई हैं, पर अभी भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। गया की एसएसपी गरिमा मल्लिक से जब रॉकी को भगाने में संलिप्तता के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि जांच जारी है और जो भी इसका दोषी होगा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मनोरमा देवी जून, 2015 में जदयू में शामिल हुई थीं और पार्टी द्वारा बिहार विधान परिषद में सदस्य बनाई गई थी। वर्ष 2001 में गया जिला के मोहनपुर प्रखंड की प्रमुख बनी मनोरमा देवी इससे पूर्व राजद के सदस्य के रूप में 2003 और 2009 में बिहार विधान परिषद की सदस्या रह चुकी हैं।

बता दें कि इस मामले में मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव और उनके सरकारी बॉडीगार्ड राजेश कुमार को गिरफ्तार कर कल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। टेनी यादव नाम का रॉकी का एक अन्य सहयोगी, जो वारदात के समय उसकी गाड़ी में ही मौजूद था, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -