वाहन हटाने को कहा तो व्यक्ति ने लगाई आग
Share:

टर्की : क्या कोई पुलिसकर्मी गलत तरह से पार्क किए गए वाहन को हटाने के लिए कहे तो कोई व्यक्ति आग ही लगा लेगा। जी नहीं, मगर ऐसा ही एक वाकया टर्की में हुआ है। दरअसल यहां पर एक 42 वर्ष के व्यक्ति ने ऐसा ही कुछ कर दिया। अब यह व्यक्ति घायल अवस्था में है और इसे चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। दरअसल इस व्यक्ति ने गलत जगह पर अपना वाहन पार्क कर दिया था।

जब यातायात पुलिस के जवान ने इसे वाहन हटाने के लिए कहा तो उसने विरोध किया। पुलिसकर्मी और उस व्यक्ति में विवाद हो गया। दोनों लडते रहे। इसी बीच इस व्यक्ति ने अपने पास रखी ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल निकाली और उसे अपने उपर छिड़क लिया। इसके बाद इस व्यक्ति ने आग लगा ली। कुछ ही देर में व्यक्ति आग की लपटों से घिर गया।

आग लगने से यह चिल्लाने लगा। काफी मुश्किलों के बाद आग बुझाई गई। इस व्यक्ति को इसके बाद झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि यह व्यक्ति दो बच्चों का पिता है और इसका कुछ दिन पूर्व ही तलाक हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -