एक बार तो विदेश जाना बनता है यार ..... क्यों ना कम बजट में यहाँ चले
एक बार तो विदेश जाना बनता है यार ..... क्यों ना कम बजट में यहाँ चले
Share:

जी हाँ आपने भी सोच रखा होगा की एक बार विदेश यात्रा पर जरूर जाएंगे। लेकिन जब भी विदेश यात्रा जाने के लिए बजट बनाया जाता है अौर खर्च ज्यादा होता दिखाई दें तो हम जाने का सपना छोड़ देते है। पर अब आपको खर्च की चिंता को छोड़ देना चाहिएं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे मे बताएगें यहां जाकर आपका सपना भी पूरा हो जाएगा और वहां रहने, खाने-पीने का खर्च भी कम आएगा। तो अाइए जानते है इन देशों के बारे में...

1. एंटीगुआ, ग्वाटेमाला
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और बजट कम होने के कारण कही घूमने नहीं जाते तो अाप को बता दें कि अाप एंटीगुआ में जा सकते हैं। यहां पर अाप  स्पेनिश कोनोनियल बिल्डिंग्स, उसका सेंट्रल पार्क देख सकते हैं। इसके बिना अापको यहां पर   रोमांटिक कबल स्टोन सड़कें, कॉफी फॉर्म और खास तरह के रेस्टोरेंट्स भी देखने को मिलेगे। 
 
2. मॉन्टेवीडो, उरुग्वे
अाप मोंटेवीडियो जाकर कम बजट में पुरानी बिल्डिंग, टैंगो बार, अलग-अलग तरह के वाटर स्पोर्ट्स और बीच डिस्को जैसी कई सारी चीजों का मजा ले सकते हैं। यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट फेस्टिवल को एन्जॉय करने के लिए अाते हैं।
 
3. यॉर्क, यूके
यूके के शहर यॉर्क में जाने के लिए अाप को लंदन से सिर्फ 2 घंटे की स्मूद ड्राइव करनी पड़ती है। अाप इस स्मूद ड्राइव के दौरान खूबसूरत शहर योर्क को देख सकते है। 
 
4. पॉडगॉर्शिया, मॉन्टेनेग्रो
अगर आप अपनी छुट्टियां विदेश में जाकर बिताना चाहते हैं तो शरहों की भीड़ से दूर पोडगोरिका जाकर बिताएं। पॉडगॉर्शिया में आपको देखने के लिए यहां का आर्किटेक्चर, चौड़ी और शानदार सड़कें, कैफे कल्चर और प्राचीन इमारतें मिलेगी। घूमने के लिए अाप टैक्सी ले सकते है।
 
5. ग्रैनाडा, निकारागुआ
अगर आप कम बजट में अद्भुत जगह देखना चाहते है तो निकारागुआ के ग्रैनाडा में जाएं। यहां अापको देखने के लिए झील में वाटर स्पोर्ट्स, मोंमबाको वोलकेनो जैसी जगह मिलेगी। 
  
 6. एशगाबैट, तुर्कमेनिस्तान
सिटी ऑफ लव के नाम से जाने जाने वाले तुर्कमेनिस्तान का एशगाबत शहर के हिस्टोरिकल बिल्डिंग्स और बाजार में घूमना आपके लिए खास हो सकता है। यहां पर फैशनेबल चीजों की शॉपिंग से लेकर खाने पीने की चीजें भी बजट के हिसाब से मिल जाती हैं। अपने बजट के हिसाब से यहां पर फुल मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। 
 
7. जेरूसलम, इजरायल
इजराइल में टूरिस्टों का फेवरेट डेस्टिनेशन में शुमार जेरूसलेम बहुत ही पवित्र और पुराना शहर है। इस शहर में आपको घूमने के लिए कई तरह के ऑप्सन मिल जाएंगे जो आपके लिए यादगार बन सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि थोड़े से पैसे खर्च करके आप कई ऐसी चीजों के मजे ले सकते हैं जो पूरी तरह एडवेंचर से भरी होती है।
 
8. लुआंग प्रबांग, लाओस
लाओस शहर में आकर आप अपने आपको काफी रिलैक्स महसूस कर सकते हैं क्योंकि यहां पर योग और ध्यान जैसी तमाम चीजें बॉडी और माइंड को सैट कर देती हैं। इसके अलावा आसपास बौद्ध मोनेस्ट्रीज की भी भरमार है। यहां के खाने की बात की जाए तो साउथ ईस्ट एशियन खाना को देखकर किसे के भी मुंह में पानी आ सकता है। यहां के लजीज व्यंजन देखने में जितने सुंदर हैं उतना ही स्वादिस्ट और पोष्टिक भी। 
 
9. थेस्सालोनिकी, ग्रीस
इस शहर की खूबसूरत वादियों और समुद्र का गहरा नीला पानी वेकेशन को यादगार बनाने के लिए काफी है। सबसे अच्छी बात है यहां कम बजट में भी आसानी से सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां के म्यूजियम्स, मॉन्यूमेंट्स की गैलरी और पर्ल वाइट बिल्डिंगें बहुत ही सुंदर और आकर्षक हैं। पब और बार की मौज-मस्ती के साथ ही सस्ती ड्रिंक्स को भी एन्जॉय करना है तो ग्रीस आना अच्छा डिसीजन हो सकता है। एक बार इस शहर का लुफ्त उठाने के बाद दोबारा पुन: आने के लिए यह शहर आपको लालायित करेगा। 
 
10. आदिस अबाबा, इथियोपिया
चारों ओर मनोरम पहाडिय़ों से घिरा ये शहर आपके वेकेशन को और भी ज्यादा रोमांचक बना सकता है। यहां की साफ सुथरी सड़कें यहां के चर्च और म्यूजियम्स में भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा। कॉफी लवर्स यहां आकर कई सारे फ्लेवर्स का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर सैर सपाटा कर और कल्चरर चीजों को जानकर काफी रोमांचित हो जाएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -