स्वीट डिश में बनाये मावा केक
स्वीट डिश में बनाये मावा केक
Share:

अगर आपके घर में सभी को मीठा खाना बहुत पसंद है तो आप उनके  लिए मावा केक बना  सकती है, ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना  सकती  है .

सामग्रीः-

कन्डेंस्ड मिल्क - 100 ग्राम,मक्खन - 80 मिलीलीटर,दूध - 50 मिलीलीटर,मैदा - 80 ग्राम,बेकिंग पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच,बेकिंग सोडा - 1/4 छाेटा चम्मच,मीठा मावा/खोआ - 170 ग्राम.इलायची पाऊडर - 1/4 छाेटा चम्मच,दूध - 110 मिलीलीटर,चीनी - 1 बड़ा चम्मच,दूध - 2 बड़े चम्मच,केसर - 1/4 छाेटा चम्मच,बादाम - गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए |

विधिः-

1- मावा  केक  बनाने  के  लिए  सबसे  पहले  एक  कटोरे  में   कन्डेंस्ड मिल्क, ले  ले , अब  इसमें  बटर  और 50 मिलीलीटर दूध डालकर अच्छे  से  मिक्स  करे .

2- अब  इसमें मैदा, बेकिंग पाऊडर, बेकिंग सोडा, मीठा मावा/खोआ, इलायची पाऊडर डालकर गाढ़ा पेस्ट  बना  ले , और  इसे   बेकिंग डिश में डालकर अच्छी  तरह  से  चारो  तरफ   फैला लें.

3- अब  ओवन  को  350 डिग्री फारहनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. और  इसमें  तैयार  किये  हुए  पेस्ट  को  रखकर  आधे  घंटे  तक  बेक करें.

4- अब  एक  पेन  को आंच  पर  रखे  और  इसमें  110 मिलीलीटर दूध, 1 बड़ा चम्मच चीनी डालकर अच्छे  से  उबाले.

5- अब  एक कटोरी में 2 चम्मच दूध, 1/4 छाेटा चम्मच केसर डालकर अच्छे  से  मिक्स  करे  और  इसे  उबलते  हुए  दूध  में  मिला  दे.

6- अब  केक  में   टूथपिक की मदद  से  छेद  करे  और  इस  दूध  को  उसमे  धीरे  धीरे डाल  दे.

7- अब  चाकू की मदद  से  केक को  काट  ले  और  इसे   बादाम और पिस्ता के साथ गार्निशिंग करें. 

8- लीजिये  आपका  मावा केक तैयार है. इसे सर्व करें. 

 

स्नैक्स में बनाये पोटैटो चीज़ गार्लिक टिक्की

लंच में बनाइये पेशावरी मटन

ठण्ड के मौसम में लीजिये लीक एंड पोटैटो सूप का मजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -