महेश्वर: अहिल्या फोर्ट में रुकीं राज्य अतिथि हिलेरी क्लिंटन
महेश्वर: अहिल्या फोर्ट में रुकीं राज्य अतिथि हिलेरी क्लिंटन
Share:

भोपाल: अपनी निजी यात्रा पर भारत आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात साढ़े दस बजे मध्य प्रदेश में खरगोन जिले की पवित्र नगरी महेश्वर पहुंची. पूर्व विदेश मंत्री एक स्पेशल प्लेन से इंदौर और वहां से सड़क मार्ग द्वारा महेश्वर पहुंची. मध्य प्रदेश सरकार ने हिलेरी का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा भी प्रदान किया. हिलेरी के साथ उनके चार मित्र भी भारत भ्रमण पर आए हैं, जिनमे से दो पुरुष हैं और दो महिला हैं. 

हिलेरी को महेश्वर के अहिल्या फोर्ट में रुकवाया गया, जहां उनकी अगवानी अहिल्या देवी के वंशज शिवाजीराव होलकर और युवराज यशवंत होलकर ने की. हिलेरी के लिए अहिल्या फोर्ट में चंपा, बुलबुल और कचनार के फूलों का खास इंतजाम किया गया हैं. यही नहीं हिलेरी के भोजन के लिए स्पेशल मीनू बनाया गया है. इसमें चपाती और कटहल की बिरयानी, नेपाल स्टाइल में आलू मटर की सब्जी, अनारदाने का रायता, मिक्स इंडियन कचुंबर सलाद समेत आमरस आदि  शामिल किया गया है. यहां से हिलेरी आज धार के पर्यटन स्थल माण्डव की यात्रा करेंगी, फिर दोपहर में वहां से आकर देवी अहिल्या बाई की राज गादी का दर्शन करेंगी.

यहां हिलेरी, आहिल्या बाल ज्योति स्कूल, महेश्वरी हैंडलूम रेवा सोसायटी किला परिसर के कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं, वे नर्मदा में नौका विहार का आनंद भी लेंगी जिसके बाद वो मंगलवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी. आपको बता दें कि, हिलेरी के भारत पहुँचने से पहले ही अमेरिका की एक 16 सदस्यीय टीम सुरक्षा इंतज़ामों के चलते भारत पहुँच चुकी थी, जिसने अहिल्या फोर्ट में उनके खाने-ठहरने की जगह का मुआयना किया था.  

हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को इंदौर में

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच जल्द इंदौर पहुंचेगी हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को कहा तानाशाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -