एमपी उप चुनाव लाइव  :  छठे चरण में भी कांग्रेस आगे
एमपी उप चुनाव लाइव : छठे चरण में भी कांग्रेस आगे
Share:

भोपाल : मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना अभी भी जारी है.कोलारस और मुंगावली दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है. छठे चक्र की गणना के बाद भी दोनों विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में सातवें चक्र की मतगणना में कांग्रेस को 2609 मत मिले हैं , वहीं भाजपा को 2249 मत मिले हैं .इसी तरह कोलारस में छठे चक्र के बाद कांग्रेस 2679 मतों से आगे चल रही है. बता दें कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह उप चुनाव साख का सवाल बन गए हैं .

जो नतीजे अभी तक सामने आए हैं उससे ऐसा लगता है कि भाजपा को अब तक हुए छह चक्रों में हुए घाटे को भरपाई करना मुश्किल होता जा रहा है . ऐसे में कांग्रेस की लगातार बढ़ती लीड उसे विजय की ओर ले जाती दिखाई दे रही है.हालाँकि अभी मतगणना के कुछ चक्र शेष हैं .जिसमें भाजपा पलटवार भी कर सकती है. आगे क्या होगा यह तो मतगणना की समाप्ति पर ही पता चलेगा .

यह भी देखें

लाइव अपडेट: चौथे चरण में भी कांग्रेस आगे

लाइव अपडेट: म.प्र. बजट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -