राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारम्भ
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारम्भ
Share:

पटना : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के छठे सम्मेलन का शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुभारम्भ किया . इस सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं .इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में 'विकास एजेंडा में संसद की भूमिका' और 'विधायिका और न्यायपालिका-लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभ' विषयों पर चर्चा की जाएगी.

आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र पहले  राष्ट्रमंडल संसदीय संघ एशिया क्षेत्र का भाग था, लेकिन 7 सितंबर 2004 से यह स्वतंत्र क्षेत्र बन गया. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत क्षेत्र में भारत संघ शाखा (भारत की संसद) 31 राज्य, संघ राज्य क्षेत्र शाखाएं हैं.

बता दें कि यह महत्वपूर्ण आयोजन दो साल में एक बार किया जाता है. यही नहीं कल 18 फरवरी को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बिहार विधानसभा आयोजित किए जा रहे समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे. इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में शामिल देश अपनी समस्याओं और विकास पर चर्चा करते हैं.

यह भी देखें

लोकसभा में हंगामा, 5 मार्च तक के लिए टली कार्यवाही

कमलनाथ ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -