जानिए, क्या कहता हैं 7 जनवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता हैं 7 जनवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 7 जनवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

7 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1789 - अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।
1929 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर गरीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
1953 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
1972 - स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1980 - भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1987 - कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।

7 जनवरी को जन्मे व्यक्ति...

1947 - शोभा डे, भारतीय लेखक
1950 - जॉनी लीवर - हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता
1957 - रीना रॉय - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
1961 - सुप्रिया पाठक, भारतीय अभिनेत्री
1979 - बिपाशा बसु - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
1851 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।

7 जनवरी को हुए निधन...

1966 - बिमल राय - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
2017 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति

जानिए, क्या कहता हैं 5 जनवरी का इतिहास

जानिए, इतिहास में क्यों ख़ास हैं 4 जनवरी

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -