जानिए, क्या कहता हैं 1 फरवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता हैं 1 फरवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 1 फरवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

1 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति...

1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर
1915 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1 फ़रवरी को हुए निधन...

1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ
1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।

ये प्रश्न आ सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा में

जानिए, क्या कहता है 31 जनवरी का इतिहास

इतिहास से सम्बंधित कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -