जानिए, क्या कहता है 8 फरवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 8 फरवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 8 फरवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

8 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1238 - मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1971 - दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007 - भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति...

1897 - डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म हुआ।
1925 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका
1928 - बाला देसाई - गोमांतक दल के सदस्य।
1941 - जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह
1939 - जेम्स माइकल लिंगदोह - भारत के बारहवें 'मुख्य चुनाव आयुक्त'।
1951 - अशोक चक्रधर - हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।
1963 - मोहम्मद अज़रुद्दीन, क्रिकेटर
1986 - एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर
1881 - वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

8 फ़रवरी को हुए निधन...

1265 - हुलेगु ख़ान -'इलख़ानी साम्राज्य' के संस्थापक थे।
1971 - कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी - महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई)।
1995 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

जानिए, क्या कहता है 5 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 6 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 7 फरवरी का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -