जानिए, क्या कहता है 24 फरवरी का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 24 फरवरी का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 24 फरवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

24 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
1894 - निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2010- 2962वें वन डे में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाये गए वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले दोहरे शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीता था. 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति...

1924 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।
1939 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
1948 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
1304 - इब्न बतूता - अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।

24 फ़रवरी को हुए निधन...

1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1986 - रुक्मिणी देवी अरुंडेल - भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
1967 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम
2011 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

जानिए, क्या कहता है 23 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 22 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 21 फरवरी का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -