जानिए, क्या कहता है 1 मार्च का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 1 मार्च का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 1 मार्च से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

1 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1996 - विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, 'यूरो' अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2005 - सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2006 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 - अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008-उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा। निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010-हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

1 मार्च को जन्मे व्यक्ति...

1968 -सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
कुंजारानी देवी, भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।
1983 - मैरी कॉम - भारतीय महिला मुक्केबाज़।

1 मार्च को हुए निधन...

1989 - वसन्तदादा पाटिल, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1988 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
2017 -तारक मेहता - गुजराती साहित्यकार थे।

जानिए क्या कहता है 28 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 27 फरवरी का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -