उंगलियों के नाखून पर बने सफेद दाग का मतलब जान लें आप भी
उंगलियों के नाखून पर बने सफेद दाग का मतलब जान लें आप भी
Share:

मानव जीवन हमेशा सवालो के घेरे में घिरा रहता है। जिनमें से कुछ सवालों का जवाब तो वह खुद पता कर लेता है, लेकिन कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जो उसके लिए एक रहस्य के समान होते हैं, ऐसे ही सवालों  के जवाब के लिए हम शास्त्र को अपनाते है। शास्त्र एक ऐसा माध्यम है, जिसमें मानव जीवन के हर सवाल का जवाब व समस्या का निदान निहित है। इसके द्वारा हम किसी भी इंसान के चरित्र के बारे में भी पता कर सकते हैं। जी हां आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि नाखून के द्वारा हम कैसे किसी इंसान के बारे में पता कर सकते है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

पहली उंगली के नाखून पर सफेद दाग अच्छा माना जाता है। यह प्यार में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है। जिनकी उंगली के नाखून पर ऐसा निशान होता है उनको पैसा व सम्मान दोनों मिलते हैं। अंगूठे के नाखून पर अस्थायी सफेद दाग हो तो आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। जिनकी छोटी उंगली के नाखून पर छोटा दाग हो, तो उन लोगों को धन लाभ और सफलता मिलने का संकेत होता है।

जिन लोगों के नाखून चौड़ाई से अधिक लंबे हों, तो उनको निरंतर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। जिन लोगों के नाखून कठोर होते हैं वह स्वभाव से झगड़ालु माने जाते हैं। वे जो भी करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं। छोटे और पीले नाखून वाले लोगों को मक्कार स्वभाव का माना जाता है। जबकि गोलाकार नाखून वाले व्यक्तियों को मजबूत विचारों और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता वाले माने जाते हैं।

टेढ़े नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं वे अच्छे स्वभाव के नहीं होते हैं, ऐसे व्यक्ति स्वार्थी होते हैं। ये अपने मतलब को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

"इ" अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगो में होती हैं ये खास बातें

दुल्हन अपनी राशि के अनुसार करें शादी के जोड़े का चुनाव

शादी के बाद ये महिलाएं करती हैं अपने पति पर राज

गृहों की वजह से इंसान अर्श से फर्श पर आ जाता है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -