जाने क्यों लड़ा गया था महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में
जाने क्यों लड़ा गया था महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में
Share:

हिंदु धर्म के एक महापुराण महाभारत के बारे में आपने खुब सुान या पढ़ा होगा. उसमें कई ऐसी बातें है जो हमें जीवन जीने की शिक्षा देती है. कुरुक्षेत्र युद्ध कौरवों और पाण्डवों के मध्य कुरु साम्राज्य के सिंहासन की प्राप्ति के लिए लड़ा गया था. महाभारत के अनुसार इस युद्ध में भारत के प्रायः सभी जनपदों ने भाग लिया था.

महाभारत व अन्य वैदिक साहित्यों के अनुसार यह प्राचीन भारत में वैदिक काल के इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध था. यह युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था, लेकिन आप जानते है कि आखिकार यह युद्ध कुरुक्षोत्र में ही क्यों लड़ा गया. यह युद्ध और कहीं भी हो सकता था. सिर्फ इसी जगह को ही क्यों चुना गया.

जानिए इसके पीछे क्या है कारण.

महापुराण महाभारत ग्रंथ के अनुसार कुरु ने जिस क्षेत्र को बार-बार जोता था, उसका नाम कुरुक्षेत्र पड़ा. कहते हैं कि जब कुरु इस क्षेत्र की जुताई कर रहे थे तब इन्द्र ने उनसे जाकर इसका कारण पूछा. कुरु ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस स्थान पर मारा जाए, वह पुण्य लोक में जाए, ऐसी मेरी इच्छा है. इन्द्र उनकी बात को हंसी में उड़ाते हुए स्वर्गलोक चले गए.

ऐसा अनेक बार हुआ. इन्द्र ने अन्य देवताओं को भी ये बात बताई. देवताओं ने इन्द्र से कहा कि यदि संभव हो तो कुरु को अपने पक्ष में कर लो. तब इन्द्र ने कुरु के पास जाकर कहा कि कोई भी पशु, पक्षी या मनुष्य निराहार रहकर या युद्ध करके इस स्थान पर मारा जायेगा तो वह स्वर्ग का भागी होगा. ये बात भीष्म, कृष्ण आदि सभी जानते थे, इसलिए महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया.

गीता के अनुसार जिए अपना जीवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -