कपिल मिश्रा का केजरीवाल के खिलाफ आन्दोलन
कपिल मिश्रा का केजरीवाल के खिलाफ आन्दोलन
Share:

दिल्ली में भाईदूज पर होने वाली यमुना आरती में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शामिल न होने पर पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि यमुना सफाई के लिए किए गए तमाम वायदे अक्टूबर तक शुरू नहीं किए गए, तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

शनिवार को दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने सोनिया विहार इलाके में यमुना आरती का आयोजन किया. पिछले साल सोनिया विहार में यमुना आरती के आयोजन पर दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट हाजिर थी. परन्तु इस बार केजरीवाल न तो कुदसिया घाट और न ही सोनिया विहार की आरती में शामिल हुए.

कपिल मिश्रा ने ऐलान किया कि यमुना सफाई के लिए किए गए तमाम वायदे अक्टूबर तक शुरू नहीं किए गए, तो पूर्वी दिल्ली के इलाकों की जनता को साथ में लेकर वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के यहां प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यमुना प्रेम अब समाप्त हो गया है. इसलिए वो यमुना पार की जनता से भेदभाव कर रहे हैं. आखिर क्यों 1998 से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज अब तक नहीं बना है? आखिर क्यों पिछले 25 साल से लगातार गंदी हो रही यमुना नदी अब तक नाले में तब्दील होती जा रही है?

CM योगी आदित्यनाथ आज बुंदेलखंड के दौरे पर

यादव गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

विश्व के नेताओं से दलाई लामा के मेल - जोल पर चीन ने जताया ऐतराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -