JNU में हार पर कन्हैया ने कसा ABVP पर तंज
JNU में हार पर कन्हैया ने कसा ABVP पर तंज
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न पदों पर कब्जा जमाया वहीं जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अभाविप के स्थान पर वाम मोर्चे ने जीत अपने नाम की। जी हां इस विश्वविद्यालय की सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट गठबंधन ने जीत दर्ज की है। दरअसल अध्यक्ष पद पर एआईएसए के मोहित पांडे को जीत हासिल हुई है तो दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर अमल पीपी काबिज हुए। महासचिव पद भी वाम दल के हाथ ही आया।

इस पद पर शतरूपा चक्रवर्ती चुनी गईं। इतना ही नहीं तबरेज सन संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त हुए। एआईएसए और एसएफआई गठबंधन की जीत को लेकर जेएनयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने अपनी टिप्पणी की है। कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। इतना ही नहीं कन्हैया ने मोहित को जीत पर बधाईयां दीं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश जानना चाहता है कि जेएनयू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का क्या हुआ? जेएनयू को बंद कर दो कहने वाले खुद बंद हो गए। जेएनयू छात्रसंघ में वाम दल का ही दबदबा है। यहां पर एबीवीपी को बीते वर्ष एक सीट पर सफलता मिली थी मगर अबकी बार वह सीट भी एबीवीपी के हाथ से खिसक गई। दरअसल आइसा व एसएफआई गठबंधन ने काउंसलर की 31 में से 30 सीट पर जीत अर्जित की। एबीवीपी ने संस्कृत विभाग के काउंसलर की सीट ही अर्जित की।

दिल्ली छात्र संघ चुनाव में लहराया ABVP का परचम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -