झारखण्ड: जानिए, रेल मंडल ने किये क्या-क्या  बदलाव
झारखण्ड: जानिए, रेल मंडल ने किये क्या-क्या बदलाव
Share:

रांची.  रेलवे ने झारखंड में चलने वाली ट्रेनों के टाइम और इनके राउंड में परिवर्तन किया गया है. रांची रेल मंडल की ओर से एक नवंबर 2017 से रांची-लोहरदगा ट्रेन के राउंड को बढ़ा दिया गया है.  इसके साथ ही ट्रेनों का टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है. पहले रांची-लोहरदगा ट्रेन तीन राउंड लगाती थी लेकिन अब ये एक दिन में चार राउंड लगाएंगी.


ट्रेन संख्या 58651 अब रांची से सुबह 5 पांच बजे लोहरदगा के लिए प्रस्थान करेगी अौर सुबह साढ़े छह बजे लोहरदगा पहुंचेगी. 
ट्रेन संख्या 58652 लोहरदगा से सुबह 7 बजे खुलेगी व साढ़े आठ बजे रांची पहुंचेगी. 
ट्रेन संख्या 58653 अब रांची से सुबह  08.55 बजे प्रस्थान करेगी अौर यह ट्रेन दिन के 11.30 बजे टोरी पहुंचेगी. 
ट्रेन संख्या 58654 टोरी से दिन के 12.00  बजे खुलेगी व दोपहर दो बज कर 35 मिटन पर रांची पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 58655 अब रांची से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी अौर यह ट्रेन शाम 4.30  बजे लोहरदगा पहुंचेगी.  
ट्रेन संख्या 58656 लोहरदगा से शाम 5 बजे खुलेगी व शाम 6.30  बजे  रांची पहुंचेगी. 
ट्रेन संख्या 58657 अब रांची से शाम 6 बज कर 55 मिनट पर प्रस्थान करेगी अौर यह ट्रेन रात 8बज कर 25 मिनट पर लोहरदगा पहुंचेगी. 
ट्रेन संख्या 58658 लोहरदगा से  रात आठ बज कर 55 मिनट पर खुलेगी व  रात 10 बज कर 15 मिनट पर रांची पहुंचेगी.
 
इसके साथ ही रेल मंडल ने मुरी-जम्मूतवी ट्रेन का नंबर व जयनगर ट्रेन के  समय बदला में भी बदलाव किया है. अब रांची-टाटा पैसेंजर कि स्टोपेज गौतमधारा स्टेशन भी कर दी गई है. इसी प्रकार  ट्रेन संख्या 53338/53337 ( रांची-गढबेता-रांची ) पैसेंजर का नंबर बदल दिया गया है. अब इस ट्रेन का नंबर  58164/58163 होगा. ट्रेन संख्या 18110/18109 (जम्मूतवी- मूरी-संबलपुर-मूरी- जम्मूतवी) लिंक एक्सप्रेस का नंबर बदल कर अब 18310/18309 होगा. 
 
आपको बता दे कि यह परिवर्तन 12 दिसंबर 2017 से प्रभावी होगा. ट्रेन संख्या 58162 झारसुगुड़ा– हटिया पैसेंजर अब झारसुगुड़ा से सुबह 06.20 बजे खुलेगी और हटिया दोपहर दो बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 58142 हटिया-टाटा पैसेंजर अब हटिया से दोपहर दो बज कर 10 मिनट पर खुलेगी और रात नौ बज कर पांच मिनट पर टाटा पहुंचेगी. रांची-जयनगर ट्रेन अब रांची से शाम चार बजे खुलेगी : ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस रांची स्टेशन से अब 06.10 की जगह 06.55 बजे खुलेगी. 

 

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

राष्ट्रगान पर गौतम गंभीर का बयान

प्रॉपर्टी की कीमतों में आयी गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -