पंजाब में उठी जाट आरक्षण की मांग
पंजाब में उठी जाट आरक्षण की मांग
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा में जाटों द्वारा सरकारी सेवाओं में आरक्षण की मांग करने के साथ अब पंजाब में भी आरक्षण की मांग उठने लगी है। यहां जाटों द्वारा आॅल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आरक्षण हेतु पंजाब में आंदोलन करने की धमकी भी दी गई है। इस तरह की बात उन्होंने हरियाणा में कही थी। आॅल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति को जाटों का सबसे सशक्त संगठन माना गया है। इस संगठन द्वारा जाटों के लिए पंजाब में भी सरकारी सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के आंदोलन में संगठन सबसे आगे था। इस संगठन ने हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को सफल बनाने की हर तरह से कोशिश की। पंजाब में आरक्षण की मांग को लेकर संगठन द्वारा फजिल्का में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब में भी जाटों को आरक्षण दिए जाने की मांग की गई। समिति द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि जाटों को पंजाब में आरक्षण नहीं दिया गया तो हरियाणा के उग्र आंदोलन की ही तरह यहां भी आंदोलन किया जाएगा।

संगठन द्वारा कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जाटों को आरक्षण देने का आश्वासन 4 मार्च वर्ष 2014 को दिया था। समिति के प्रमुख यशपाल मलिक ने महापंचायत में कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपना वायदा ही भूल गए हैं। समिति के सदस्यों ने अप्रैल माह में आरक्षण की मांग तेज करने की बात कही और कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -