जापान: प्रवासी भारतीय की हिरासत में आत्महत्या पर मचा बवाल
जापान: प्रवासी भारतीय की हिरासत में आत्महत्या पर मचा बवाल
Share:

जापान में 40 से ज्यादा लोग भूख हड़ताल पर हैं. यह सभी पिछले सप्ताह एक प्रवासी भारतीय को हिरासत में लिए जाने और हिरासत में उसके द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में हड़ताल पर है. जापानी अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने बताया कि करीब 30 साल के एक भारतीय नागरिक के आत्महत्या करने के दो दिन बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. अधिकारियो ने कहा है कि व्यक्ति इस बात से परेशान था कि उसके मुकदमे का निपटारा होने में कितना समय लगेगा.

प्रवासी केंद्र के एक अधिकारी दाइसुके अकिनागा ने कहा , ‘‘ हम यह मान रहे हैं कि उन्होंने अस्थायी रिहाई की मांग को लेकर खाना छोड़ दिया है. हम यह भी मान रहे हैं कि आत्महत्या के चलते भूख हड़ताल हो रही है. ’’ उन्होंने हड़ताल कर रहे लोगों की नागरिकता और संख्या बताने से इनकार कर दिया लेकिन मीडिया ने बताया कि 40 से ज्यादा लोग भूख हड़ताल पर हैं.

 जापान में कड़े प्रवासी कानून के तहत पिछले साल करीब 20,000 आवेदनों में से महज 20 लोगों को देश में शरण दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 330 से ज्यादा भारतीय प्रवासी केंद्र में हैं. जेल में हुई आत्म हत्या के बाद जापानी जेल प्रसाशन पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे है. 

 

जापान के बारे में जानने योग्य बातें

चीन के बाद, अब भारत अमेरिका की नज़र में

जिओ लेगी जापानी बैंकों से 3,250 करोड़ का ऋण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -