स्वरा के लिए उनके फैंस हो रहे परेशान, ट्वीट कर दी सलामत होने की जानकारी
स्वरा के लिए उनके फैंस हो रहे परेशान, ट्वीट कर दी सलामत होने की जानकारी
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फ़िलहाल सभी को अपनी सलामती की खबर दे रही हैं. उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सारी जानकारी दी है कि क्या हुआ है. दरअसल, आप जानते ही हैं हादसों का कोई भरोसा नहीं कब ही जाएं. ऐसे ही स्वरा भी एक हादसे का शिकार हो गई जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. बता दें, सोमवार को इंडोनेशिया का लॉयन एयर विमान जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया. इस प्लेन में करीब 188 यात्री सवार थे. खबर के अनुसार इस क्रैश के बाद सभी यात्री मारे गए हैं. 

जानकारी दे दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हादसे के समय इंडोनेशिया में थीं और जब प्लेन क्रैश की खबर मिली तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी चिंता होने लगी. इसी को देखते हुए स्वरा ने खुद ट्वीट की अपनी सलामती की जानकारी दी. ट्वीट में स्वरा ने बताया कि वो इंडोनेशिया में हैं और सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं हैं. उनकी इस जानकारी से स्वरा के फैंस को राहत मिली. वहीं स्वरा ने प्लेन क्रैश में मरे लोगों के परिवार को सांत्वना दी और शोक जताया. 

स्वरा ने बताई आपबीती, इस कारण डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट

बता दें, कि इस प्लेन को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे. साल 2009 में ही उन्हें पायलट का लाइसेंस हासिल हुआ था. इसी के बाद वो UAE में ट्रेनी भी रहे. उन्होंने 7 साल पहले साल 2011 में लॉयन एयर को जॉइन किया था. लेकिन इस हादसे ने यात्रियों के साथ उनकी भी जान ले ली. सभी प्रार्थना करते हैं उनकी आत्मा को शान्ति मिले.

बॉलीवुड स्पेशल... 

'केदारनाथ' के फर्स्ट लुक में दिखी सारा और सुशांत की शानदार केमिस्ट्री

मस्ती और धमाल से भरपूर था प्रियंका का ब्राइडल शॉवर फंक्शन, देखे तस्वीरें...

सिम्बा : रणवीर-सारा का डांस नंबर, क्लब में दिखा पार्टी वाला माहौल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -