चीनी अब कम करते है भारतीय सीमा में घुसपैठः रिपोर्ट
चीनी अब कम करते है भारतीय सीमा में घुसपैठः रिपोर्ट
Share:

श्रीनगर : भारत और चीन के बीच हमेशा सीमा पर घुसपैठ को लेकर गहमा-गहनी बनी रहती है। इस साल में भारत की सीमा में चीन द्वारा घुसपैठ किए जाने के मामले में 15 प्रतिशत कीकमी आई है। चीन ने इस साल 360 बार घुसपैठ किया है तो वही बीते साल चीन ने 460 बार घुसपैठ की कोशिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पिछले तीन सालों में लाइन ऑफ एक्युअल कंट्रोल को 100 से ज्यादा बार तोड़ने की कोशिश की है।

इन घुसपैठों के कारण दोनो देशों की सेनांए तीन साल में 380 बार आमने-सामने आ चुकी है। वहीं 2015 में ही दोनो के बीच 150 बार इस मुद्दे को लेकर आमना-सामना हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 2 महीने में घुसपैठ की घटना न के बराबर हुई है। लद्दाख के दौलत बेग ओलदी चीन ने घुसपैठ की थी और यहां एक बंकर बना ली थी। जिसके बाद भारत की सेना ने त्वरित कार्रवाई की और उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वो बंकर तोड़कर वापस चले गए। भारत ने चायनीज आर्मी को खदेड़ने के लिए 100 जवानों की एक टीम भेजी थी।

2010 के बाद ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ था। भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा दिसंबर में बीजिंग गए थे, उनके साथ आर्मी के 6 अफसर भी साथ थे। इस दौरान घुसपैठ और अन्य विवादित मसलों पर बात की गई। इसके बाद कहा गया कि दोनो के बीच सहमति बन गई। इसके बाद ही दोनो ओर से शांति रहती है। भारत के साथ चीन की सीमा 4000 किमी लंबी है। जिसमें भारत के पांच राज्य (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश) चीनी सीमा से लगे हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -