सिंहस्त 2016 में लगाये जायेगे वॉच टॉवर
सिंहस्त 2016 में लगाये जायेगे वॉच टॉवर
Share:

उज्जैन।  उज्जैन नगरी में आगामी साल होने वाले सिंहस्त मेले की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसके लिए सभी विभागों का कार्य प्रारम्भ हो चूका है। सिंहस्थ-2016 को देखते हुए प्रस्तावित वाच टॉवर सह कंट्रोल रूम इंदौर की कंपनी बनाएगी। इस टॉवर निर्माण के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने टेंडर बुलाए थे। इंदौर की कंपनी का टेंडर सबसे कम दर का होने के कारण अब टेंडर को मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे UDA की टेंडर कमेटी में रखा जाएगा। इसके बाद UDA की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद ही कंपनी को काम करने का आदेश जारी हो सकेगा।

शिप्रा नदी किनारे रामघाट और नृसिंहघाट के बीच 4.50 करोड़ की लागत से वाच टॉवर का निर्माण प्रस्तावित है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर बुलाए थे। ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर की कंपनी ने टेंडर लगाए थे। ग्वालियर की कंपनी ने एसओआर से 18 % ज्यादा और उज्जैन के अशोक जैन ने 24 प% से अधिक का टेंडर लगाया था। इंदौर की कंपनी के भगवतसिंह रघुवंशी ने 14.9 % अधिक का टेंडर लगाया। करीब 10 महीनो पहले सिंहस्थ मेला कार्यालय के लिए भी इसी दर पर टेंडर खुला था। इस कारण कंपनी को निर्माण का ठेका दिया जा सकता है। कंपनी को 11 माह में टॉवर बनाने की शर्त रखी गई है। टेंडर

कमेटी अगले सप्ताह- 

एक करोड़ से अधिक का टेंडर बोर्ड में रखा जाता है। इस कारण इसे भी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पहले टेंडर कमेटी में 7 या 8 अक्टूबर को रखा जा सकता है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -