36 साल के बड़े अंतराल के बाद ओलिंपिक में उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ लगी निराशा
36 साल के बड़े अंतराल के बाद ओलिंपिक में उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ लगी निराशा
Share:

रियो ओलिम्पिक मे 36 साल के बड़े अंतराल के बाद महिला हॉकी टीम ने हिस्सा लिया लेकिन उन्हे निराशा हाथ लगी है। भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को लगातार तीसरी बार हार का मुह देखना पड़ा। अमेरिका से भिड़ने उतरी भारतीय महिला हाकी टीम को 3-0 से करारी शिकश्त मिली।

जबकि पहले मैच मे महिला हॉकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर जापान के विरुद्ध 2-2 से मैच को ड्रा किया था। लेकिन इसी के बाद अपने दूसरे मैच मे टीम ब्रिटेन के विरुद्ध अपना प्रदर्शन दिखाने से चूक गयी और 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

अपने तीसरे मैच मे भारतीय महिला टीम को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम ने भारतीय टीम को सिर्फ एक ही गोल करने दिया और अपना दबदबा कायम रखते हुये 6 गोल दागे।

भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल के दायरे से तो बाहर हो चुकी है लेकिन उसका आखिरी मुक़ाबला 13 अगस्त को अर्जेन्टीना से होना बाकी है। अमेरिका से हुये मुक़ाबले मे भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन रहा और अमेरिका की तरफ से कैथरीन बाम ने शानदार 2 गोल दागे। उन्होने अपना पहला गोल 14वें और दूसरा गोल 42वें मिनिट मे किए।

भारतीय टीम एक भी पेनाल्टी हासिल नहीं कर पायी जबकि अमेरिका को 9 बार पेनाल्टी का मौका मिला। बावजूद इसके भारतीय टीम पेनाल्टी मे अपने गोल बचाने मे कामयाब रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -