रॉल्स रॉयस कार का नाम जितना रॉयल है, उतना ही इसका डिजाइन और स्टाइल से लेकर फीचर्स तक सब रॉयल है। बॉलीवुड में ऐसे कई है, जिसे रॉलस रॉयस ने अपना दीवाना बना रखा है। दुनिया की इस जानी-मानी लग्जरी कार के खरीदार भारत में भी कम नहीं है।
फिल्मी सेलिब्रेटीज से लेकर देश के टॉप उद्योगपति तक सब इसके दीवाने है। बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के पास रॉल्स रॉयस फैंटम है। बिग बी को कई बार अपनी फैंटल लग्जरी सैलूम को ड्राइव करते हुए भी देखा जाता है। अगला नाम मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है।
उनके पास रॉल्स रॉयस का घोस्ट मॉडल है। आमिर खान की रॉल्य रॉयस घोस्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर MH 11 AX 1 जो कि काफी यूनिक है। वॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता को गिफ्ट में रॉल्स रॉयस घोस्ट तोहफे में दी थी।
यह कार मान्यता को संजय दत्त ने ट्विन बेबी के जन्म पर दी थी। अगला नाम बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा का आता है। व बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है, जिनके पास रॉल्स रॉयस कार है। गोदरेज ग्रुप के हेड और फेमस बिजनेसमैन आदि गोदरेज के पास भी रॉल्स रॉयस है।
गोदरेज के पास फैंटम है जिससे वह आमतौर पर ऑफिस के लिए जाते हैं। युहान पूनावाला, जिन्हें उनके लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है, के पास भी रॉल्स रॉयस है। उनके पास फैंटम है।