भारत नहीं छोड़ेगा बलूचिस्तान का मुद्दा
भारत नहीं छोड़ेगा बलूचिस्तान का मुद्दा
Share:

नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान को साफ कह दिया है कि वह बलूचिस्तान के मुद्दे को नहीं छोड़ेगा। भारत ने कहा है कि बलूचिस्तान के लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है और वहां पाकिस्तान सरकार व सेना मानवाधिकारों का हनन कर रही है। जब तक वहां के लोगों को बुनियादी अधिकार हांसिल नहीं हो जाते, तब तक भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाता रहेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुये सबसे पहले बलुचिस्तान का मुद्दा उठाया था।

इसके बाद से न केवल भारत और मोदी का समर्थन बलूचिस्तान में होने लगा है वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी विरोध शुरू हो गया है। इसके अलावा भारत ने हाल ही के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भी बलूचिस्तान का मामला उठा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि जब तक बलूचिस्तान में दमन का चक्र जारी रहेगा, भारत अपने इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेगा।

विदेश मंत्रालय सूत्रों के अनुसार बलूचिस्तान का मामला अब भारत न्यूयाॅर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में उठायेगा। यह बैठक अगले माह अक्टूबर में होना है और इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारतीय शिष्ट मंडल के साथ हिस्सा लेने जायेंगी। विकास स्वरूप ने यह भी कहा है कि न केवल बलूचिस्तान बल्कि पीओके में भी लोगों के साथ पाकिस्तानी सरकार अत्याचार कर रही है। आपको बता दें कि मोदी ने स्वतंत्रा दिवस पर पीओके का भी मुद्दा उठाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -