दिल्ली में 2+2 वार्ता से पहले भारत को झटका, अमेरिका बोला एच-1बी वीजा की प्रक्रिया में नहीं होगा बदलाव
दिल्ली में 2+2 वार्ता से पहले भारत को झटका, अमेरिका बोला एच-1बी वीजा की प्रक्रिया में नहीं होगा बदलाव
Share:

वॉशिंगटन। अगले हफ्ते अमेरिका और भारत के बीच होने वाली 2+2 बैठक वार्ता से पूर्व ही भारत को अमेरिका की ओर से एक झटका लग सकता है। भारत इस वार्ता में जिस एच-1बी वीजा के मुद्दे को उठाने की उम्मीद कर रहा था अब अमेरिका की ओर से उसी मामले में एक निराशा जनक खबर सामने आई है। 

अब मंगल पर पहाड़ों की खोज करेगा नासा

दरअसल ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम का बताने की शर्त पर एक निजी समाचार एजेंसी को बताया है कि अमेरिका पहले ही तय कर चुका है कि वो एच-1बी वीजा जारी करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं करेगा। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में काम करने वालो के लिए  एच-1बी वीजा प्रोग्राम की बड़ी पैमाने पर समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं।

पहली बार अंतरिक्ष यात्री ने नासा से दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि नई दिल्ली में 6 सितंबर को होने वाली 2+2 बैठक को लेकर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि उन्हें इस वार्ता से दोनों देशो के सम्बन्ध बेहतर होंगे और वे इस वार्ता में इस मुद्दे को पूरी विनम्रता से उठाएंगी। लेकिन अब इस खबर के सच साबित होने पर देश के साथ साथ  अमेरिका में रह रहे भारतीयों को भी बड़ा झटका लग सकता है। 

ख़बरें और भी 

मंगल के बाद बृहस्पति पर मिले पानी होने के संकेत

अमेरिका की भारत को चेतावनी : रूस से हथियार ख़रीदे तो अमेरिका से किसी छूट की उम्मीद मत रखना !

अमेरिकी चुनाव घोटाला मामला : अमेरिकी संसद में पेश होंंगे फेसबुक और ट्विटर के CEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -