गोवा सरकार ने लगाई मछली आयात पर 6 महीने की रोक
गोवा सरकार ने लगाई मछली आयात पर 6 महीने की रोक
Share:

पणजी: देश में इस समय आयात निर्यात को लेकर सरकार द्वारा अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारत में विदेशों से बहुत सी वस्तुओं का आयात होता है और देश से विदेशों में कई वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। हाल में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में मछली का आयात करने पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि देश के दक्षिण में मछली पालन बहुत अधिक मात्रा में होता है। 

छत्तीसगढ़ चुनाव: बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर एक गिरफ्तार

दरअसल गोवा सरकार ने मछली आयात को लेकर एक अहम फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत मछली का आयात नहीं किया जाएगा। बता दें कि गोवा समुद्र तट के करीब स्थित है और यहां मछली पालन भी होता है। वहीं सरकार ने ये कदम उन अफवाहों के मद्देनजर उठाया है, जिनमें मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए फॉर्मालीन रसायन का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी। 

दिल्‍ली : वायु प्रदूषण की स्थिति बरकरार, प्रशासन ने 12 नवंबर तक बढ़ाई यह पाबंदियां

गौरतलब है कि देश के दक्षिण राज्यों में लोगों का मुख्य भोजन भी मछली ही है और यहां के लोग मछली का आयात भी करते हैं। इसके अलावा बता दें कि फार्मालीन से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसके बाद से गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में मछली की क्वालिटी जांचने की व्यवस्था बनने तक यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रतिबंध को छ: महीने और बढ़ाया जा सकता है। 


खबरें और भी 

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने लोगों में जागा उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंच रहे दर्शक

मिजोरम: चुनाव आयोग ने कहा नहीं बढ़ेगी नामांकन दाखिल करने की समयसीमा, भाजपा ने की थी मांग

मिजोरम: छात्र संगठनों ने की मुख्य निवार्चन अधिकारी को हटाने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -