मुंबई में एयर इंडिया के अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ ने की हड़ताल शुरू, बुधवार रात से बैठे हैं हड़ताल पर
मुंबई में एयर इंडिया के अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ ने की हड़ताल शुरू, बुधवार रात से बैठे हैं हड़ताल पर
Share:

मुंबई: देश की एयर इंडिया कंपनी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि एयर इंडिया का एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार रात से हड़ताल पर है। जिसके कारण हवाई यात्रा से संबंधित सारे कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गए हैं। यहां बता दें कि देश में हवाई सफर के लिए पहचान बनाए एयर इंडिया एक बार फिर सवालों के घेरे में पड़ गई है। 

कम जले पटाखे लेकिन फिर बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण

यहां बता दें कि मुंबई में हो रही कर्मचारियों की इस हड़ताल से कई फ्लाइट भी लेट हो रही हैं। जिससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि फ्लाइट में देरी को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। यहां बता दें कि एयर इंडिया की करीब 12 फ्लाइट लेट हैं।

इस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने देश के लिए बनाए थे कई विश्व रिकॉर्ड

गौरतलब है कि देश में इस समय कई कंपनियों द्वारा हवाई सेवाएं दी जा रही हैं और फेस्टिव सीजन के दौरान कई बड़े आॅफर भी यात्रियों के लिए दिए जा रहे हैं। लेकिन ठीक इसके विपरीत यात्रियों के लिए इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वहीं वर्तमान में ग्राउंड स्टाफ की इस हड़ताल से एयरपोर्ट पर भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
खबरें और भी 

तेजप्रताप की जिद से डिप्रेशन में आए लालू, डॉक्टरों ने बताया जान को खतरा

हैदराबाद में पुलिस को मिला करोड़ों रूपए का कैश, पकड़े गए चार आरोपी

महाराष्ट्र: लॉटरी दुकान में अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -