उत्तराखंड के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा कांग्रेस से आगे
उत्तराखंड के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा कांग्रेस से आगे
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए हुए मतदान की मंगलवार को गिनती हो रही है। उत्तराखंड में रविवार को सात नगर निगम सहित 84 निकायों के लिए वोट डाले गए थे। यहां बता दें कि नतीजों में भाजपा बढ़त बना रही है। वहीं पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा था लेकिन नतीजों में निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

कोलकाता: कैंसर हॉस्पिटल में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल

यहां बता दें कि उत्तराखंड के निकाय चुनाव के जो नतीजे अभी तक आए हैं, उनमें बीजेपी बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं पार्टी मेयर की 11 सीटें जीत चुकी है जबकि 8 सीटों में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर जीत चुकी है वह 10 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बता दें कि पार्षद की बीजेपी 93 सीटें, कांग्रेस 55 और निर्दलीय 238 सीटें जीत चुके हैं। नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष के चार पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और 4 पर निर्दलीय जीते हैं। इसके अलावा 7 अध्यक्ष के पदों पर बीजेपी आगे चल रही हैं।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने किया गाजा चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा

गौरतलब है कि आमतौर पर चुनावों में मशीन का प्रयोग किया जाता है। वहीं इस बार ईवीएम का प्रयोग नहीं किया गया है। बता दें कि इस बार उत्तराखंड में मतपत्रों से चुनाव हुए हैं। 2013 के चुनाव में चार नगर निगमों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। वहीं रविवार को पूरे प्रदेश में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। रविवार को सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए हैं।


खबरें और भी 

ध्वनिप्रदूषण को कम करने के लिए लोगों ने अपनाया नया तरीका

पीएम मोदी ने मन की बात के लिए मांगे देशवासियों से सुझाव

हाईकोर्ट ने कहा सबरीमाला में इतनी ज्यादा पुलिस बल की जरूरत क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -