अगर आपकी भी हुई है नई-नई शादी तो पढ़लें यह खबर
अगर आपकी भी हुई है नई-नई शादी तो पढ़लें यह खबर
Share:

हर महिला के लिए उसकी शादी उसका दूसरे जीवन के समान होता है। जब किसी लड़की की नई-नई शादी होती है तो उसके साथ कई सारे रिश्ते भी जुड़ जाते हैं जिसमें उसके लिए सबसे ज्यादा खास रिश्ता उसके हमसफर यानि की पति के साथ होता है। आज हम आपको विवाहित महिला से जुड़ी कुछ बाते बताएंगे। दरअसल एक विवाहित महिला को कुछ चीजें ऐसी है जो कभी भी किसी दूसरे के साथ शयर नहीं करना चाहिए। अगर इन चीजों को किसी विवाहित महिला के द्वारा शेयर किया जा रहा है तो इससे दम्पत्ति के जीवन में बुरा असर पड़ता है तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सी चीज है जिसको दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 

एक सुहागिन महिला को अपने सिंदूर की डिबिया को किसी अन्य महिला के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि जब भी सिंदूर लगायें तो अकेले में लगायें या सर पर दुपट्टा रखकर ही लगायें। ऐसा ना करनें पर पति-पत्नी के रिश्ते पर किसी की नजर लग सकती है।

ज्यादातर महिलाएँ अपने काजल को किसी और के साथ शेयर कर लेती हैं। ऐसा करनें वाली महिलाओं का उनके पति के साथ प्यार कम हो जाता है। इसलिए काजल भी शेयर ना करनें की सलाह दी जाती है।

कई महिलाएँ अपनी मेहन्दी भी दूसरी महिलाओं के साथ शेयर करती हैं। ऐसा माना जाता है कि अपनी मेहंदी किसी और को लगानें से पति का प्यार बंट जाता है और उनका आकर्षण आपके प्रति कम हो जाता है।

बिंदी भी एक सुहागन महिला के श्रृंगार में चार चाँद लगाता है। अपने माथे की बिंदी उतारकर किसी अन्य महिला को लगाना अशुभ माना जाता है। इसलिए अपनी बिंदी भी किसी महिला के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

चूड़ियाँ और पायल भी सुहागन महिला के श्रृंगार के लिए बहुत जरुरी होती हैं। इसके बारे में भी कहा जाता है कि यह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

 

क्या आपके घर की भी मूर्ति खण्डित हो गई है ? अगर हाॅं तो कर लें यह काम

घर में लगा तुलसी का पौधा कंही नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण तो नहीं दे रहा?

चमगादड़ का घर में प्रवेश मतलब किसी की मौत नज़दीक है

क्या आपके घर में दुर्भाग्य मौजूद है? इन संकेतो से करें पता

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -