कहीं आप पर भी तो शनि की साढ़ेसाती नहीं चल रही, अगर हाँ तो...
कहीं आप पर भी तो शनि की साढ़ेसाती नहीं चल रही, अगर हाँ तो...
Share:

मानव के जीवन में आ रही समस्याओं के चलते किसी न किसी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों से भी समस्या के कारण अशांति का जीवन व्यतीत करना पड़ता है इन्ही ग्रहों में एक शनि की साढ़ेसाती बहुत से व्यक्तियों के जीवन में चलती है, जिसकी वजह से व्यक्ति बहुत परेशान रहता है। और दुख व अशांति भरा जीवन व्यतीत करता रहता है। उसे उसके बहुत से कार्यों मे बाधा उत्पन्न होती है। वह किसी न किसी भी चीज को लेकर परेशान सा रहता है। पर हर समस्या का कोई न कोई समाधान अवश्य होता है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस साढ़ेसाती की समस्या से बहुत ही कष्टकारी जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। तो उसे शनि के इस दोष को दूर करने के कुछ सरल उपायों को जानना चाहिए। शनि के लिये उपाय करने से पहले कुंडली में शनि की दशा, स्थान, भाव आदि पर भी विचार करना जरूरी है।

जिन भी व्यक्तियों को शनि साढ़ेसाती से परेशानी हो रही है उन्हें निम्न उपाय करने चाहिए-

1. सुन्दरकाण्ड या हनुमान चालीसा का नित्य नियम से पाठ करना चाहिए।

2.शनिवार के दिन प्रात: काल में पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से भी शनि पीड़ा से शांति मिलती है।

3.मान्यता के अनुसार शनि की साढ़ेसाती के दौरान काले घोड़े के नाल की अंगूठी या नाव के कील की अंगूठी भी जातक के लिए लाभप्रद होती है। 

4. व्यक्ति को शनिवार के दिन व्रत रखना और शनिवार को दान देने से भी शनि साढ़ेसाती के दौरान होने वाली पीड़ा से शांति मिलती है। 

5.शनि देव से जुड़ी वस्तुएं जैसे काली उड़द की दाल, तिल, लौह, काले कपड़े आदि का दान देना चाहिए।

6.शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिये 7.शनि शांति के लिए शनि दोष शांति यंत्र का प्रयोग भी कर सकते है।

 

शनिवार के दिन खुद शनि देव पहुंचाएंगे आपको तरक्की की राह पर

कुत्तो की ये हरकतें बताती है होने वाली अनहोनी के संकेत

नवरात्रि पर ये उपाय करने से भर जायेगी खाली तिजोरी

आईने का ये संकेत जो बताता है, कितनी दूर है मृत्यु?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -