आप भी है दांतो के दर्द से परेशान तो अपनाए ये घरेलु उपाय
tyle="text-align:justify">आजकल के खान पान को लेकर हर पांच में से तीन आदमियों को दाँतों को लेकर परेशानी है। कई बार यह परेशानी खर्चे का भी घर बन जाती है। इसलिए इसका शुरू में ही इलाज फायदेमंद होता है। साथ ही क्या जानते है दांतों को ठीक से साफ न करना या डायबिटीज जैसे इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। वैसे तो इस तरह की परेशानी में डॉक्टर की परामर्श बहुत जरूरी है लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
1.हींग
हींग बहुत गुणकारी होती है। दांत में दर्द होने पर मौस्समी के रस में चुटकी भर हींग मिलाकर रूई पर लगाकर उस दांत के पास रख दें जहां दर्द हो रही हो। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
2.लौंग
दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौग बहुत फायदेमंद होता है। जिस दांत में दर्द हो उसके नीचे एक लौंग रखने से राहत मिलती है।
3.प्याज
प्याज में बैक्टीरिया को नष्ट करने के गुण पाए जाते हैं। जो लोग कच्चा प्याज खाते हैं। उनके दांतों में दर्द होने की संभावना कम ही होती है।अगर आपके दांत में दर्द है तो प्याज चबाएं। ऐसा करने के कुछ हीं देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।
4.लहसुन
लहसुन में एंटीबायोटिक के गुण पाएं जाते हैं जो रोगों से लड़ने में मददगार है। दांतों में दर्द होने पर कच्चा लहसून चबाएं या फिर इसे पीसकर दांत पर लगा लें लेकिन इसे काटने और पीसने के बाद एकदम इस्तेमाल कर लें नहीं तो इसके गुण खत्म हो जाते हैं।
5.गरारे
दांतों का दर्द दूर करने के लिए हल्के गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर दिन में 2 बार गरारे करें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
6.मीठे को कहें न
जब दांत दर्द हो तब मीठा खाने से परहेज करें क्योंकि ये बैकटीरिया, जर्म्स, जीवाणु को और बढ़ावा देते है जिनसे आपकी तकलीफ बढती जाती है।