अंतरिक्ष में फिर लहराएगा भारत का परचम, जल्द लॉन्च होगा चंद्रयान-2
अंतरिक्ष में फिर लहराएगा भारत का परचम, जल्द लॉन्च होगा चंद्रयान-2
Share:

नई दिल्ली। दुनियाभर में सबसे कम राशि खर्च कर के चन्द्रमा की ऑर्बिट में पहुंचने वाले भारत का नाम अंतरिक्ष विज्ञान में एक बार फिर ऊँचा होने वाला है। ऐसा इसलिए  क्योंकि भारत के सबसे महात्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की तारीख आखिरकार तय हो गई है।  अब इसे अगले साल जनवरी में लांच किया जायेगा। 

2022 तक अंतरिक्ष में फहराएंगे तिरंगा : पीएम मोदी

दरसअल भारत के अंतरिक्ष रीसर्च अनुसन्धान इसरो ने हाल ही में यह घोसना कि है कि मिशन चंद्रयान-2 को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के सफल होने के बाद ही भारत चांद पर दोबारा पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो  के मुताबिक इस मिशन के तहत चंद्रयान को पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश करेगा। 

स्पेस एडवेंचरस फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट आई सामने


गौरतलब है कि भारत ने पहले ही चंद्रयान-1 अभियान के दौरान पहली बार चांद पर पानी की खोज की थी। चंद्रयान-2 भी इसी अभियान का विस्तार है। सूत्रों के मुताबिक इसरो चंद्रयान-2 मिशन के जरिए दक्षिण ध्रुव के करीब सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अपने छह पहियों वाले रोवर को स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।  इसका मकसद चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां हासिल करना बताया जा रहा है। इस मिशन के लिए इसरो अपने सबसे भारी रॉकेट बाहुबली का इस्तेमाल कर रहा है।

ख़बरें और भी 

नासा के यान ने भेजी क्षुद्रग्रह ‘बेन्नू’ की पहली तस्वीर

चाँद पर मौजूद है बर्फ, नासा ने की पुष्टि

इस मशहूर स्टार की फिल्म ने की शर्मनाक कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -