इसरो का नया रिकाॅर्ड, करेंगे 68 सैटेलाइट्स लाॅन्च
इसरो का नया रिकाॅर्ड, करेंगे 68 सैटेलाइट्स लाॅन्च
Share:

नई दिल्ली:  वैसे तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने कई ऐसी उपलब्धियां हांसिल की है, जिसके हमारे देश के वैज्ञानिकों का नाम विश्व भर में गौरवान्वित हुआ हैै। अब इसरो के वैज्ञानिकों ने एक नया रिकाॅर्ड बनाने का निर्णय लिया है।

इसके चलते यहां के वैज्ञानिक एक ही मिशन में 68 सैटेलाइट्स लाॅन्च करेंगे। हालांकि अभी इस योजना को अमली जामा पहनने के लिये इसरो के वैज्ञानिक विचार मंथन कर रहे है, लेकिन सूत्र बताते है कि अगले साल के शुरूआती दिनों में ही इसरो के वैज्ञानिक अपनी इस योजना को साकार कर देंगे।

एक ही मिशन में एक साथ 68 सैटेलाइट्स लाॅन्च करने संबंधी जानकारी एंक्ट्रिस सीएमडी शशिभूषण ने दी है। वैसे उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया है कि सैटेलाइट्स के मापदंड क्या होंगे, लेकिन वे इतना जरूर बता गये कि यदि ऐसा होता है तो इसरो निश्चित ही अपने लिये एक नया रिकाॅर्ड बना लेगा।

गौरतलब है कि एंक्ट्रिस इसरो की एक प्रमुख इकाई है। शशिभूषण ने बताया कि इसरो अन्य कई विषयों पर भी कार्य कर रहा है और इसकी जानकारी भी जल्द ही सार्वजनिक कर दी जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी कुछ दिनों में सैटेलाइट्स लाॅन्च करने की योजना को मूर्तरूप देने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

ISRO ने किया स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण

एक साथ 20 सैटेलाइटों को अंतरिक्ष भेजकर ISRO ने...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -