इसरो गढ़ने जा रहा एक और कीर्तिमान, चंद्रयान-2 जल्द होगा रवाना
इसरो गढ़ने जा रहा एक और कीर्तिमान, चंद्रयान-2 जल्द होगा रवाना
Share:

चाँद को देखते ही सभी के मन में उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है जिसके लिए कई देश प्रयासरत हैं और लगातार चाँद पर मानव को पहुंचाया भी गया है ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान (इसरो) भी जल्द ही एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है. इसरो जल्दी चाँद को और करीब से जानने के लिए अपना चंद्रयान-2 भेजेगा.

यह पहली बार है जब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत का चंद्रयान 2 पहुंचेगा, अभी तक इस क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई मिशन नहीं किया गया. वहीँ इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार ने जानकारी दी कि उन्होंने चंद्रयान 2 को उतारने के लिए 2 जगह सुनिश्चित की हैं जिसमे से एक जगह को पक्का किया जायेगा. इस चंद्रयान 2 तमिलनाडु स्थित लिक्विड प्रोपल्सन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) जो इसरो का एक केंद्र है, से भेजा जाएगा. महेंद्र गिरी में यह सेंटर स्थापित है.

इस मिशन को परमिशन 18 सितंबर 2008 को मिली थी जब पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक का आयोजन हुआ था. वहीँ इस मिशन पर भेजे जाने वाले चंद्रयान 2 का डिजाइन अगस्त 2009 में पूरा हो चुका था. अब चंद्रयान 2 को इसी साल के बीच में चाँद पर पहुंचाया जाएगा.

जानिए सैटेलाइट की तस्वीर में कैसा दिखता है होल्कर स्टेडियम

कार्टोसेट-2 से चीन-पाक पर रहेगी 24 घंटे नज़र

इसरो ने उपग्रह प्रक्षेपण का शतक लगाकर रचा इतिहास

आज भारत लगाएगा उपग्रह प्रक्षेपण का शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -