यह बैंक करेगा कर्मचारियों को बेरोजगार
यह बैंक करेगा कर्मचारियों को बेरोजगार
Share:

 लंदन : खर्चे में कमी लेन के लिए यूरोप का यह सबसे बड़ा बैंक कर्मचारियों की चलनी सिस्टम के माध्यम से छटनी करने जा रहा है, यूरोप के सबसे बड़े बैंक HSBC ने कहा है कि वह 50 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।इससे HSBC को खर्चों में करीब 500 करोड़ डॉलर की कमी आने की उम्मीद है। 25 हजार छंटनी ब्राजील और तुर्की में उसकी इकाइयों की संभावित बिक्री के परिणामस्वरूप होगी, जबकि अन्य 22 हजार से 25 हजार छंटनी आईटी व बैंक ऑफिस ऑपरेशन्स के अलावा कुछ शाखाएं बंद कर की जाएगी। लंदन में बैंक के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट गुलिवर ने इन्वेस्टर्स को बताया कि ब्रिटेन में सात से 8,000 छंटनी की जाएगी।

हालांकि, एशियाई कारोबार में मुनाफा और अर्थव्यवस्थाओं की मजबूती के मद्देनजर महाद्वीप में शाखाएं बंद करने की संभावना कम दिख रही है। बैंक एशिया में कारोबार बढ़ाने और अपना मुख्यालय यहीं स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुख्यालय हांगकांग स्थानांतरित किया जा सकता है। फैसला साल के अंत में लिया जाएगा। बता दें कि 1992 में ब्रिटेन के मिडलैंड बैंक के अधिग्रहण के बाद 1993 में HSBC का मुख्यालय हांगकांग से लंदन स्थानांतरित किया गया था।

2010 के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या दो लाख 95 हजार थी, जिसे 2014 के अंत में घटाकर दो लाख 58 हजार कर दिया गया। 2017 के अंत तक इसे दो लाख आठ हजार करने का टारगेट है। बैंक ने 2017 तक अपने शेयरों के भाव में 10 % की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। इससे पहले 2016 तक 12 से 16 % बढ़ोतरी का टारगेट था। नई घोषणा के बाद हांगकांग के शेयर बाजार में बैंक के शेयरों के दाम डेढ़ प्रतिशत चढ़ गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -