हुंडई और फिएट ने भी बढ़ाए वाहनों के दाम
हुंडई और फिएट ने भी बढ़ाए वाहनों के दाम
Share:

टोयोटा, महिंद्रा औऱ होंडा कार्स के बाद अब हुंडई और फिएट ने भी अपने उत्पादों के मूल्य में बढ़ोतरी की है। वस्तु एवं सेवा कर के तहत बढ़ाए गए सेस के कारण सभी कंपनियां कारों के दामों में वृद्धि कर रही है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई न 84,867 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि 2 से 5 फीसदी की वृद्धि की जा रही है, जिसे 11 सितंबर से लागू किया जाएगा।

कंपनी द्वारा हैचबैक कार एलीट आई20 की कीमत में 12,547 और क्रेटा की कीमत 20,900 से 550375 रुपए तक बढ़ाई गई है। हुंडई की एलांट्रा अब 50,312 से 75,991 रुपए तक और टस्कन 64,828 रुपए से 84,867 रुपए तक महंगी हो गई है।

फिएट ने भी अपने जीप व अन्य वाहनों के दामों में 6.4 लाख तक का इजाफा किया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि विभिन्न संस्करणों पर 21 हजार से 72 हजार तक बढ़ाई गई है। वहीं आयात किए हुए जीप के मॉडलों में भी 2.75 लाख से 6.4 लाख रुपए तक की वृद्धि की गई।

फिएट ब्रांड के मॉडलों में 9000 से 14000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने बताया कि नई कीमतें 15 सिंतबर 2017 से प्रभावी होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -