राशि के अनुसार जानें, कैसा बीतेगा आपका अप्रैल माह?
राशि के अनुसार जानें, कैसा बीतेगा आपका अप्रैल माह?
Share:

मेष राशि – अप्रैल के माह में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रेरित होंगे। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। यात्रा की संभावना है। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।

वृषभ राशि – अप्रैल के माह में संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी।

मिथुन राशि – अप्रैल के माह कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिशतियां हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। इन दिनों आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि – अप्रैल के माह में आप वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। मन अशांत रहेगा।

सिंह राशि – अप्रैल के माह में आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या राशि – अप्रैल के माह में आप स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि – अप्रैल के माह में आपकी आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।

वृश्चिक राशि – अप्रैल के माह में आपकी धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। यह माह शांति से व्यतीत करें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिमति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। परिजनों में अनबन हो सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।

धनु राशि – अप्रैल के माह में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मकर राशि – अप्रैल के माह में आप खुद में बदलाव की कोशिश करें। झगड़े विवाद होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे।

कुंभ राशि – अप्रैल के माह में आपका मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वा।स्य्मे  विकार हो सकते हैं। 

मीन राशि – अप्रैल के माह में आपकी आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 

राशि के अनुसार करें भोजन की थाली का इस्तेमाल मुसीबतें यूँ टल जाएगी

हनुमान जयंती 2018ः राशि के अनुसार करें हनुमान जी के मंत्र का जाप

इन उपायों को अपनाकर धन की समस्या से पाएं मुक्ति

ये पांच राशि के लोग होते है आलसी नंबर-1

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -