भारत की इन जगहों पर खेली जाती है अलग अलग तरीको से होली
भारत की इन जगहों पर खेली जाती है अलग अलग तरीको से होली
Share:

होली का त्योहार उमंग और खुशियों से भरा हुआ होता है. इस दिन सभी लोग अपनी दुश्मनी को छोड़कर दोस्त बन जाते हैं. और एक दूसरे को प्रेम और सद्भाव से रंग लगाते हैं. भारत के सभी राज्यों में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है. पर क्या आपको पता है कि भारत में कई जगहों पर होली को अलग अलग तरीकों से मनाया जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां पर होली का त्यौहार अलग तरीकों से मनाते हैं. 

1- मध्यप्रदेश में मौजूद एक गांव में भील लड़के हाथों में मांडल नामक वाद्य यंत्र को लेकर बजाते हैं, और नाचते हुए लड़की के गाल पर रंग लगाते हैं, अगर उस लड़की ने भी लड़के के गाल पर रंग लगा दिया, तो इसे लड़की की मर्जी समझा जाता है, और इसके बाद वह दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं. 

2- मध्य प्रदेश राज्य में मौजूद मालवा क्षेत्र में आग से होली खेली जाती है. यहां पर होली के दिन लोग एक दूसरे पर जलते हुए अंगारे फेंकते हैं. यहां के लोगों का ऐसा कहना है कि अंगारे से होली खेलने से होलीका का राक्षसी का अंत हो जाता है. 

3- उत्तर प्रदेश में मौजूद कुंदरा गांव में पुरुषों को होली खेलने की मनाही है. इस गांव में सिर्फ महिलाएं होली खेलती हैं. यहां की महिलाएं एक मंदिर में एकत्र होकर फाल्गुन के गाने गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली खेलती हैं. 

4- ब्रिज के बरसाना गांव की होली तो पूरे भारत में मशहूर है. यहां पर होली की टोलियां एक दूसरे पर लाठियां बरसा कर होली खेलते हैं. यहां की महिलाएं पुरुषों को लड़कियां मारती हैं और पुरुषों को लाठियों से बचकर महिलाओं को रंग लगाना होता है. और इसीलिए बरसाना की होली को लठ मार होली भी कहा जाता है.

किसी जन्नत से कम नहीं हैं यहाँ के खूबसूरत नज़ारे

इंसानी हड्डियों से बनी है यहाँ की ज़मीन

ये खूबसूरत नदियां मोह लेगी आपका मन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -