हॉकी वर्ल्ड लीग : आज विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा भारत
हॉकी वर्ल्ड लीग : आज विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा भारत
Share:

हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम रविवार को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पॉल वान ऐस की टीम के खाते में तीन मैचों से सात अंक हैं। उसके खाते में दो जीत और एक ड्रॉ है। भारत ने अपने पहले मैच में फ्रांस को हराया था। इसके बाद उसने पोलैंड को हराया लेकिन शुक्रवार को पाकिस्तान ने उसे 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। ऐसे में विश्व चैम्पियन को हराकर भारतीय टीम ग्रुप में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी। दूसरी ओर, रविवार को ही पाकिस्तान का सामना फ्रांस से होगा। अगर पाकिस्तानी टीम जीत जाती है तो उसके भी सात अंक हो जाएंगे। उसने अपने पहले मैच में पोलैंड को हराया था लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार मिली थी।

भारत अगर आस्ट्रेलिया से हार जाता है तो ग्रुप की दूसरी श्रेष्ठ टीम का फैसला गोल अंतर के लिहाज से होगा। पोलैंड की टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब तक खेले अपने सारे मैच हार चुकी है। भारत के लिए आस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा। उसे हमेशा इस टीम को हराने में मुश्किल हुई है। हाल के दिनों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा है लेकिन यह भी नहीं भूलना होगा कि अजलान शाह, चैम्पियंस ट्रॉफी और टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया ने दोयम दर्जे की टीम उतारी थी।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरदार सिंह की टीम को अपना श्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ सरदार की टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे और अच्छा खेलना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -