हिमाचल प्रदेश:  पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 10 पर्यटक यात्री गंभीर
हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 10 पर्यटक यात्री गंभीर
Share:

शिमला: देश में लगातार ही सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। जिससे आम आदमी को जानमाल की हानि हो रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें जुन्गा-साधुपुल मार्ग पर पर्यटकों से भरी बस खाई में जा गिरी। यहां बता दें कि ये हादसा शिमला सोलन सीमा पर क्यारी नाला के पास हुआ है। 

गुजरात: दस जवानों की हत्या करने वाला बिहार का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

यहां बता दें कि जो हादसा हुआ है उसमें यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा बस का नंबर डीएल 1 पीसी 4180 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 21 लोग सवार थे जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आईजीएमसी शिमला में इनका इलाज किया जा रहा है।

देश में बढ़ रहे जानवरों के हमलों के पीछे क्या इंसान हैं जिम्मेदार?

गौरतलब है कि भारत में वर्तमान समय में सड़क हादसे काफी अधिक हो रहे हैं। जिससे लोगों की जाने भी जा रही है। वहीं हिमाचल में हुए इस बस हादसे में पुलिस ने भी मौके पर प​हुंचकर गंभीर रूप घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला है। यहां बता दें कि कई यात्रियों को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। 


खबरें और भी  

मध्यप्रदेश: पुलिस खबरियों को दे रही हिदायत, दबिश में सामान मिला तो इनाम देंगे

चक्रवात गाजा: केंद्रीय टीम ने तमिलनाडु में हुए नुकसान का आंकलन शुरू किया

हाइकोर्ट: इस स्थिति में नहीं चलेगा चेक बाउंस का केस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -