विडियो : हाजी अली में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Share:

मुंबई : मुंबई की लोकप्रिय हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश को लेकर उच्च न्यायालय ने अपना महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। दरअसल न्यायालय ने इस मामले में अपना निर्णय लिया है कि जहां तक पुरूष इबादत करने दरगाह में जाते हैं महिलाऐं भी वहां तक इबादत करने जाऐंगे। दरअसल इसके पहले हाजी अली ट्रस्ट ने दगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। ट्रस्ट का कहना था कि महिलाओं को हाजी अली ट्रस्ट में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस तरह का निर्णय आने पर भूमाता रणरागिनी ग्रुप की प्रमुख तृप्ति देसाई ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार में यह निर्णय आया है यह बेहद अच्छा है। इस निर्णय के बाद अब वे हाजी अली दरगाह पर इबादत करने जाऐंगी।

न्यायालय ने इस तरह के निर्णय में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हाजी अली ट्रस्ट पर सौंप दी है। अब इस मामले में मुस्लिम संगठन सर्वोच्च न्यायालय में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हाजी अली ट्रस्ट इसी तरह की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी ओर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड की शाहिस्ता अंबर ने भी इसी तरह की कुछ बात कही है।

आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ जारी हुआ फतवा

यह दरगाह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -