श्रीलंका में बाढ़ के हालात
श्रीलंका में बाढ़ के हालात
Share:

कोलंबो : श्रीलंका में बाढ़ और जोरदार बारिश से हालात बेहाल हैं। हालात ये हैं कि बाढ़ के कारण एक बच्ची और करीब 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग पानी में बह गए हैं। हालात ये हैं कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़कों पर कमर और घुटनों - घुटनों तक पानी जमा हो गया। राजधानी कोलंबो की अधिकांश सड़कों पर जम जमाव के हालात हैं हालात ये हैं कि लोग अपने चार पहिया वाहन तक नहीं चला पा रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आपदा के इंतजाम प्रारंभ कर दिए हैं जबकि डिजास्टर मैनेजमेंट के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। देलीओविटा क्षेत्र में तीन लोग बाढ़ के बहाव में बह गए थे। श्रीलंका में हालात बदहाल होने के बाद राहत कार्य तेज कर दिए हैं यही नहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्र में सेना की तैनाती कर दी गई है। यहां पर संभावित भू स्खलन के हालातों का सामना करने की तैयारी भी की जा रही है।

बाढ़ के चलते कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां से लोगों का अन्य क्षेत्रों की ओर होने वाला सड़क संपर्क टूट गया। श्रीलंका में आई बाढ़ के बाद अब तमिलनाडु में चक्रवात की संभावना है। दरअसल यहां पर चेन्नई, तिरूचिरापल्ली, शिवगंगा, तिरूवल्लुवर, विल्लूपुरम और कांचीपुरम के जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -